सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The shortage of doctors will be met soon: Brajesh Pathak

डाॅक्टरों की कमी को जल्द करेंगे पूरा: ब्रजेश पाठक

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The shortage of doctors will be met soon: Brajesh Pathak
फोटो 07 एमएएचपी 10 परिचय-डाकबंगला के पास उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत करते विधायक व अन्य
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के शनिवार को बागेश्वर धाम जाते समय महोबा के डाकबंगला गेस्ट हाउस के पास सदर विधायक व अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही महोबा में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा और जल्द ही यहां का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखी जाएगी।
Trending Videos

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे निकले। रास्ते में सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने समर्थकों व अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया। सदर विधायक ने पांच मिनट रुकने के दौरान जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए डॉक्टरों की कमी व संसाधनों का अभाव बताते हुए इसके निस्तारण की मांग रखी। उप मुख्यमंत्री ने जल्द ही विशेषज्ञों की तैनाती और आवश्यक संसाधन मुहैया कराने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर यहां 200 बेड का अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत किया गया है। इसी तरह से जल्द ही अन्य समस्याओं को भी ठीक कर दिया जाएगा। वह जल्द ही महोबा का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री रवाना हो गए। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने बताया कि यह कोई आधिकारिक दौरा नहीं था बल्कि संक्षिप्त पड़ाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed