{"_id":"6a6e33576a001d884a00d711","slug":"female-students-said-dm-maam-e-rickshaw-drivers-have-doubled-the-fare-how-are-we-supposed-to-get-to-school-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127590-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छात्राएं बोलीं, डीएम मैम ई-रिक्शा चालकों ने दोगुना कर दिया किराया, कैसे जाएं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छात्राएं बोलीं, डीएम मैम ई-रिक्शा चालकों ने दोगुना कर दिया किराया, कैसे जाएं स्कूल
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 09 परिचय-समाधान दिवस में डीएम से समस्या बताते अक्ठौंहा गांव के छात्र-छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अक्ठौंहा गांव से चरखारी विद्यालय आने वाली छात्राओं से वसूला जा रहा दस के स्थान पर 20 रुपये किराया
-जिलास्तरीय समाधान दिवस में छात्राओं ने बताई समस्या, डीएम ने एसडीएम व सीओ को कार्रवाई के दिए निर्देश
फोटो 01 एमएएचपी 09 परिचय-समाधान दिवस में डीएम से समस्या बताते अक्ठौंहा गांव के छात्र-छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। डीएम मैम! चरखारी में जीजीआईसी समेत विभिन्न इंटर कॉलेज संचालित हैं। वह पांच किमी दूर स्थित अक्ठौंहा गांव से प्रतिदिन ऑटो और ई-रिक्शा से आते-जाते हैं। पहले इन वाहनों का किराया दस रुपये लगता लेकिन अब चालक 20 रुपये वसूल रहे हैं। ऐसे में वह स्कूल कैसे जाएं। कोई रोडवेज बस भी इस मार्ग पर संचालित नहीं है। यह व्यथा छात्र-छात्राओं ने शनिवार को तहसील चरखारी में आयोजित जिलास्तरीय समाधान दिवस में डीएम गजल भारद्वाज को सुनाई। उन्होंने एसडीएम व सीओ को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
अक्ठौंहा गांव निवासी छात्रा साक्षी, प्रतीक्षा, पूनम, आरती, लक्ष्मी, लीलावती, छात्र अंकित, शैलेंद्र, शिवम, विवेक आदि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि चरखारी से अक्ठौंहा की दूरी पांच किमी है। गांव से 100 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए चरखारी आते हैं। बस का संचालन न होने से सभी बच्चे ई-रिक्शा और ऑटो का सहारा लेते हैं। पहले किराया 600 रुपये प्रति माह लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। किराया दोगुना होने से उनके अभिभावक इसे वहन कर पाने में असमर्थ हैं। जिस पर डीएम ने बढ़ा किराया वापस कराए जाने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा बसौंठ निवासी त्रिलोक मोहन तिवारी ने दबंगों द्वारा उसके मकान में किए गए कब्जे को हटवाने की मांग की है। समाधान दिवस में 77 शिकायतें आईं। जिनमें से महज दो का मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसपी शशांक सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह, एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।