सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Filter plant motor burns out; water supply to 15 villages, including Jaitpur, disrupted.

Mahoba News: फिल्टर प्लांट की मोटर फुंकी, जैतपुर समेत 15 गांवों की जलापूर्ति ठप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Filter plant motor burns out; water supply to 15 villages, including Jaitpur, disrupted.
फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-पेयजल आपूर्ति ठप होने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संव
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। भीषण गर्मी के बीच कस्बा जैतपुर समेत आसपास के गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। तीन दिन पहले फिल्टर प्लांट की मोटर फुंकने से कस्बा जैतपुर की 30 हजार की आबादी समेत 15 गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे। इससे लोगों में नाराजगी है।

कस्बा जैतपुर में बने फिल्टर प्लांट की दोनों मोटर आठ जून को फुंक गई थी। इसकी वजह से कस्बा जैतपुर के बजरिया, करारीपुरा, नयापुरा, पठानपुरा, कचेरनपुरा समेत सभी मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही मुढ़ारी, टिकरिया, बगवाहा, पचारा, अमानपुरा, छितरवारा, भदरवारा, खैरारी समेत 15 गांवों की जलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक, हरिओम, मुन्ना, लालदीवान आदि का कहना है कि मोटर खराब होने के बाद भी नमामि गंगे परियोजना के अधिकारियों ने जलापूर्ति की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। अधिकांश हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। कई किमी दूर से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी मोटर दुरुस्त नहीं कराए गए। उधर, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील पांडेय का कहना है कि मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। मोटर दुरुस्त कराए जा रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन

जैतपुर निवासी कृष्णकांत चौबे का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से शाम तक पानी की व्यवस्था में ही समय निकल जाता है। पुरानी मोटर को मरम्मत करके लगा दिया जाता है जिससे अक्सर वह फुंक जाती है। समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।

वृद्धा कसिया ने बताया कि इस अवस्था में एक बाल्टी पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी लाने में चक्कर आ जाता है। टैंकर व्यवस्था हो जाए तो कुछ राहत मिल जाए। पड़ोसी यदि सबमर्सिबल पंप चला देते हैं तो कुछ राहत मिल जाती है।

जैतपुर निवासी ललतू साहू ने बताया कि ड्योढ़ीपुरा में लगा हैंडपंप भी खराब है। भीषण गर्मी में जलापूर्ति न होने से जरूरी काम छोड़कर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। खराब मोटर बदलवाकर जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाए।

फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-पेयजल आपूर्ति ठप होने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संव

फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-पेयजल आपूर्ति ठप होने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संव

फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-पेयजल आपूर्ति ठप होने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संव

फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-पेयजल आपूर्ति ठप होने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संव

फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-पेयजल आपूर्ति ठप होने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संव

फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-पेयजल आपूर्ति ठप होने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संव

फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-पेयजल आपूर्ति ठप होने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संव

फोटो 10 एमएएचपी 10 परिचय-पेयजल आपूर्ति ठप होने से पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरते लोग। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed