सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FIR lodged against husband and seven others for dowry harassment

Mahoba News: पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and seven others for dowry harassment
विज्ञापन
महोबा। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। मामले में महिला के पति सहित सात ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos



बांदा के आलमखोड़ा निवासी रामकिशोर ने खन्ना थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चार साल पहले अपनी बेटी मनोरमा की शादी तमौरा निवासी रामकिशोर से की थी। शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ समय बाद मनोरमा से पति रामकिशोर, ससुर वरदानी, सास, देवर ज्ञान प्रसाद, ननद प्रभा, चचिया सास व चचेरी ननद आरती ने एक लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। मनोरमा के असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।



आरोप है कि 28 अप्रैल को दामाद रामकिशोर मनोरमा को मायके से तमौरा ले गया। उसी दिन ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसके सिर पर लोहे के सब्बल से वार किया गया। इससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed