सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five couples joined hands

Mahoba News: पांच जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five couples joined hands
विज्ञापन
-मंसूरी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरेला (महोबा)। अखिल भारतीय मंसूरी समाज का शादी सम्मेलन बृहस्पतिवार को कस्बा खरेला के एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। जिसमें चार जोड़ों का निकाह कराया गया जबकि एक हिंदू जोड़े का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया गया।
सम्मेलन में हाफिज जब्बार ने मुबारक खां का मुस्कान, बब्लू का सन्नो, शब्बीर का हुसना खातून और वहीद का रुखसाना से निकाह कराया। वहीं एक हिंदू जोड़े अरुण कुमार चित्रकूट के साथ रानी हमीरपुर की उनकी रीति-रिवाज के साथ आश्रम में शादी संपन्न कराई गई। सभी जोड़ों को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि मंसूरी समाज पिछड़ा है, जिसके पास रोजगार के संसाधन न होने से अपने बच्चों की शादी करने में असमर्थ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों की मदद के लिए अखिल भारतीय मंसूरी समाज प्रत्येक वर्ष शादी सम्मेलन का आयोजन कर गरीब परिवारों की मदद कर रहा है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यक्रम संयोजक रहीम बक्स मंसूरी, जिलाध्यक्ष राका मंसूरी, पसमांदा मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष अंसार मंसूरी, शकील मंसूरी, अजीज, डॉ. करीम बख्श, यासीन मंसूरी, अकबर, बशीर निजामी, हनीफ मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed