फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba Police secures first place in the state in CCTNS rankings.

Mahoba News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में महोबा पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान

Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mahoba Police secures first place in the state in CCTNS rankings.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। सीसीटीएनएस योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के आधार पर मुख्यालय तकनीकी सेवा लखनऊ की ओर से माह जून के आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें जनपद ने सौ फीसदी अंक प्राप्त करते हुए एक बार फिर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पुलिस की कार्यकुशलता, त्वरित निस्तारण व तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं लखनऊ की ओर से पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह, अपर एसपी वंदना सिंह, सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर का दायित्व निभा रहे कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी रहमान रशीद और इंद्रजीत सिंह के कार्यों की प्रशंसा की है।

इंसेट
यह होता है सीसीटीएनएस
महोबा। सीसीटीएनएस एक एकीकृत ऑनलाइन प्रणाली है। इससे किसी भी अपराध से संबंधित रिपोर्ट, विवेचना की स्थिति, आरोपियों की गिरफ्तारी, केस डायरी से लेकर चालान प्रस्तुत होने तक की सभी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाती है। यह प्रणाली पारदर्शी, तीव्र व प्रभावी पुलिस कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है। सीसीटीएनएस रैंकिंग में शामिल प्रमुख पोर्टलों पर श्रेष्ठ फीडिंग, समय पर अपलोडिंग और सतत माॅनिटरिंग के आधार पर जनपद महोबा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed