{"_id":"6a2af6dc85884b906c029ffe","slug":"police-rescued-a-mother-sitting-on-the-railway-tracks-with-her-two-children-mahoba-news-c-225-1-mah1012-126078-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दो बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर बैठी मां को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दो बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर बैठी मां को पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। पारिवारिक झगड़ों से परेशान एक महिला अपने दो बच्चों के साथ खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी करने पहुंची। यूपी 112 पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए तीनों की जान बचा ली। पुलिस ने महिला की समस्या का निस्तारण कराने का भरोसा दिया।
शहर के भटीपुरा निवासी आसिफ खान ने 112 नंबर पर इसकी सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि महिला किसी की बात नहीं मान रही थी। कुछ देर बाद ही खजुराहो मेमू एक्सप्रेस आने वाली है। पुलिसकर्मी खंभा संख्या 1272/01 के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला अपने दो बच्चों के साथ पटरी पर बैठी है। महिला ने अपना नाम मुस्कान मंसूरी और बच्चों के नाम जोया व साहिल बताए। उसने बताया कि घरेलू कलह और ससुराल पक्ष से परेशान होकर जान देने आई है।
पुलिसकर्मियों ने महिला को मदद दिलाने का भरोसा दिया और सूझबूझ दिखाते हुए महिला और बच्चों को रेलवे लाइन से हटाया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। उप निरीक्षक शिवम पांडेय ने महिला से बातचीत कर समस्या हल करने का भरोसा दिया। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।