सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Potholes on the highway could not be filled and toll tax increased.

Mahoba News: हाईवे के गड्ढे नहीं भर पाए और बढ़ गया टोल टैक्स

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 01 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the highway could not be filled and toll tax increased.
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर स्थित खन्ना टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात 12 बजे से बढ़ी हुई टोल की दरें वसूली जाने लगीं। प्रति वाहन करीब पांच रुपये की वृद्धि की गई है। वाहन चालकों का कहना है कि टोल की दरें हर साल बढ़ाई जाती हैं लेकिन सुविधाएं अधूरी हैं।
Trending Videos

खन्ना टोल प्लाजा में छह लेन में टोल वसूलने की व्यवस्था है। यहां से प्रतिदिन करीब 5,500 से छह हजार वाहन आवागमन करते हैं। छोटे-बड़े सभी वाहनों से बेहतर सड़क और सुविधाएं देने के नाम पर प्रतिदिन करीब दस लाख रुपये टोल टैक्स वसूला जाता है लेकिन सड़क की हालत ठीक नहीं की जाती है। 18 किलोमीटर सड़क पर सैकड़ों गड्ढों को एक साल बाद भी ठीक नहीं किया गया। वाहन चालक रामप्रताप, दिनेश, त्रिलोक, दीपक आदि ने बताया कि हर साल टोल की दरें बढ़ा दी जाती हैं। इससे वाहन चालकों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ती है लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिलता। महोबा से कबरई तक की 18 किलोमीटर सड़क एक साल से उखड़ी है। जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से उद्योग बंधु की बैठक में गूंज रहा सड़क का मुद्दा: महोबा। प्रत्येक माह उद्योग बंधु की बैठक में एक साल से महोबा से कबरई तक उखड़ी 18 किलोमीटर सड़क को दुरुस्त कराए जाने का मुद्दा गूंज रहा है।
क्रशर व्यापारी देवेंद्र शुक्ला समेत यूनियन के अन्य पदाधिकारी हर बार सड़क ठीक कराने की मांग उठाते हैं लेकिन आश्वासन के अलावा आज तक सड़क दुरुस्त नहीं हो सकी। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed