सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

Mahoba News: जब्त स्कूली वाहनों को छुड़ाना होगा मुश्किल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
mahoba news
विज्ञापन
महोबा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम स्कूली वाहनों की जांच के लिए बुधवार से सक्रिय हो जाएगी। स्कूली वाहन का परमिट, फिटनेस, कलर, उम्र व मानक पूरे न मिलने पर वाहन जब्त किए जाएंगे।
Trending Videos

जनपद में स्कूल वाहन के रूप में 200 वाहन पंजीकृत हैं। विभाग की ओर से ऐसे वाहनों को ट्रेस किया जा रहा है जिनकी फिटनेस, परमिट खत्म हैं और चलने के योग्य नहीं हैं। ऐसे वाहनों का पंजीयन निरस्त कर जब्त कराया जाएगा। एआरटीओ दयाशंकर का कहना है कि जितने भी स्कूल वाहन बिना परमिट और फिटनेस के चल रहे हैं, वह जब्त होंगे। जो स्कूल के परिसर में ही खड़े हैं वह भी जब्त होंगे। अगर स्कूल प्रबंधन वाहन छोड़ने के लिए दबाव बनाते तो नियमों के उल्लंघन में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय होगी स्कूल की परिवहन सुरक्षा समिति
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी विद्यालय में गठित विद्यालय परिवहन सुरक्षा समितियों को सक्रिय कराया जाएगा। इनकी नियमित बैठकों का आयोजन सुनिश्चित होगा। इससे परिवहन व्यवस्था की सतत निगरानी व सुधार संभव है। समितियों के माध्यम से अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन एवं परिवहन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed