सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   16 months after death, Anganwadi assistant gets termination notice

Mahoba News: मौत के 16 माह बाद आंगनबाड़ी सहायिका को सेवा समाप्ति का नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 01 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
16 months after death, Anganwadi assistant gets termination notice
फोटो 31 एमएएचपी 04 परिचय-आंगनबाड़ी सहायिका पार्वती की मौत होने के बाद 14 नवंबर 2024 को जारी मृत - फोटो : कतर्नियाघाट में मृत मिला हाथी।
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आंगनबाड़ी सहायिका की मौत के 16 माह बाद सीडीपीओ ने उसे सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा गया है। मंगलवार को मामला सामने आने के बाद डीपीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
Trending Videos

बता दें कि ब्लॉक पनवाड़ी के नैपुरा आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के पद पर शिवकांति तैनात हैं। उनके साथ यहां पर सहायिका के पद पर 17 महीने पहले पार्वती तैनात थी। सहायिका पार्वती का बीमारी के चलते एक नवंबर 2024 को निधन हो गया था। इसके एक पखवाड़े के अंदर परिवार ने उनका मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग को सौंप दिया था। विभाग ने भी इसे पोर्टल पर अपलोड करके पार्वती का वेतन रोक दिया। इधर पनवाड़ी ब्लॉक की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) यासमीन ने 26 फरवरी 2026 को नैपुरा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तो केंद्र बंद मिला। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ता शिवकांति और सहायिका पार्वती को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी। इसके साथ ही हॉट कुक्ड योजना के संबंधित बिल वाउचर व धनराशि की प्राप्त रसीद के साथ कार्यालय में उपस्थित होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नोटिस जब पार्वती के पति किशनलाल के पास पहुंचा तो वह परेशान हो गया। नोटिस पर उसने विभाग को जवाब देते हुए बताया कि उसकी पत्नी पार्वती का नवंबर 2024 में निधन हो चुका है और निधन के आठ दिन के अंदर ही उसने मृत्यु प्रमाणपत्र व अन्य अभिलेख विभाग में जमा कर दिए थे। ऐसे में यह नोटिस कैसे आ गया, इसकी जांच होनी चाहिए।
सीडीपीओ यासमीन जहां का कहना है कि उन्होंने नवंबर 2025 में ब्लॉक पनवाड़ी ज्वाइन किया था। इसके बाद फरवरी में निरीक्षण किया। तैनाती के कम समय होने के कारण उन्हें यह जानकारी नहीं थी। केंद्र बंद मिलने पर नोटिस जारी किया गया था। जिस पर कार्यकर्ता शिवकांति ने सहायिका के निधन की जानकारी दी थी। तो उसे मान लिया गया और नोटिस को निस्तारित कर दिया गया। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

आंगनबाड़ी सहायिका की मौत के बाद नोटिस भेजे जाने के मामले की जानकारी हुई है। उन्होंने सीडीपीओ से इस नोटिस को लेकर जवाब मांगा है। सहायिका पार्वती के निधन की जानकारी विभाग के पोर्टल पर अपलोड है। ऐसे में यह गलती कैसे हुई, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -हर्षवर्धन नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महोबा।

फोटो 31 एमएएचपी 04 परिचय-आंगनबाड़ी सहायिका पार्वती की मौत होने के बाद 14 नवंबर 2024 को जारी मृत

फोटो 31 एमएएचपी 04 परिचय-आंगनबाड़ी सहायिका पार्वती की मौत होने के बाद 14 नवंबर 2024 को जारी मृत- फोटो : कतर्नियाघाट में मृत मिला हाथी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed