सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   unnao news

Mahoba News: थ्रेसर चला रहे युवक पर झोंका फायर, गोली लगने से खेत मालिक घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर शाम को हुए झगड़े में तीसरे युवक को गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। गोली चलते ही हमला करने पहुंचे युवक वहां से भाग निकले। परिजन घायल को जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए लोगों से जानकारी ली।
Trending Videos

थाना कबरई के रैवारा गांव निवासी विजय सिंह थ्रेसर चलाने का काम करता है। मंगलवार की सुबह वह गांव में ही एक दुकान के पास खड़ा था। जहां उसका एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हुई और इसके बाद विजय सिंह वहां से घर चला गया। शाम को विजय सिंह थ्रेसर लेकर गांव के ही अरुण यादव के खेत पर पहुंचा और फसल की मढ़ाई करने में लग गया। इसी दौरान सुबह के विवाद को लेकर दूसरा युवक अपने 13-14 साथियों के साथ बाइकों से विजय सिंह को खोजता हुआ अरुण यादव के खेत पर पहुंच गया। यहां पर विजय सिंह भी मौजूद था और अरुण यादव भी था। हमलावरों ने विजय सिंह को देखते ही तमंचा निकालकर गोली चला दी। यह गोली विजय सिंह की जगह अरुण यादव के बाएं हाथ पर लगी तो वह खून से लहूलुहान होकर गिर गया। यह देख हमलावर वहां से भाग निकले। घायल ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। काम करते समय उसे गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि विजय सिंह व एक अन्य युवक के बीच झगड़ा हुआ था और इसी झगड़े के दौरान गोली अरुण यादव को लगी है। अभी किसी पक्ष से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed