सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Power poles broken due to strong storm and rain, power supply disrupted

Mahoba News: तेज आंधी व बारिश से टूटे बिजली पोल, आपूर्ति ठप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Power poles broken due to strong storm and rain, power supply disrupted
फोटो 11 एमएएचपी 11 परिचय-तेज आंधी से शहर के हमीरपुर चुंगी में पेड़ पर टूटकर गिरा बिजली पोल। संव
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। मौसम में अचानक बदलाव के साथ बृहस्पतिवार की शाम आई तेज आंधी व बारिश ने जमकर कहर बरपाया। शहर के हमीरपुर चुंगी क्षेत्र में दो स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पोल टूटने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर, कस्बा श्रीनगर में तेज आंधी के बीच रिमझिम बारिश के दौरान डिगरिया मार्ग पर बिजली के दो पोल टूटकर गिर गए।



शहर में शाम के समय अचानक तेज हवाएं चलने लगी। इससे हमीरपुर चुंगी क्षेत्र में सड़क किनारे स्थापित बिजली के पोल व पेड़ गिर गए। इससे आसपास के इलाके और विकास भवन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद यातायात भी प्रभावित रहा। पोल व बिजली लाइन टूटने से देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। श्रीनगर संवाद के अनुसार शाम के समय अचानक मौसम में बदलाव के साथ ही तेज आंधी के बाद रिमझिम बारिश होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान श्रीनगर-डिगरिया मार्ग पर आंधी से नई बस्ती शांति नगर कॉलोनी के पास एलटी लाइन के दो पोल टूट कर सड़क पर गिर गए। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क से कोई नहीं गुजर रहा था। बिजली के खंभे टूटने से वहां आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पोल टूटकर गिरने से आसपास के घरों के बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर, अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि तेज आंधी से बिजली के पोल टूटकर गिर गए। मौसम खराब होने से लाइन दुरुस्त करने में दिक्कत आ रही है।

फोटो 11 एमएएचपी 11 परिचय-तेज आंधी से शहर के हमीरपुर चुंगी में पेड़ पर टूटकर गिरा बिजली पोल। संव

फोटो 11 एमएएचपी 11 परिचय-तेज आंधी से शहर के हमीरपुर चुंगी में पेड़ पर टूटकर गिरा बिजली पोल। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed