सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Residents of Kanshiram Colony reached the tehsil to get relief from the drinking water crisis.

Mahoba News: कांशीराम काॅलोनी वासियांे ने पेयजल संकट से निजात दिलाने की उठाई मांग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Residents of Kanshiram Colony reached the tehsil to get relief from the drinking water crisis.
फोटो 01 एमएएचपी 16 परिचय-तहसील में पेयजल समस्या को लेकर विरोध जताते कांशीराम काॅलोनी में रहने व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

महोबा। शहर के बिच्छू पहाड़िया के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे इस समय पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। शनिवार को कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने तहसील पहुंच विरोध जताया। बाद में एडीएम को शिकायती पत्र देकर पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी पप्पू, रईस खान, रमजान, पूजा, सरोज, रुकसाना, अलीम, सोनम आदि ने एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि कॉलोनी में लगे दोनों ट्यूबवेल खराब हैं। गर्मी के मौसम में हैंडपंप भी जवाब दे गए हैं। इससे बूंद-बूंद पानी का संकट गहरा गया है। शिकायत के बाद भी ट्यूबवेल दुरुस्त नहीं कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति के लिए पालिका प्रशासन की ओर से टैंकर भी नहीं भेजे जा रहे हैं। इससे पेयजल समस्या बरकरार है। कई बार मामले की शिकायत की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंंने जांच कराकर पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एडीएम ने जल्द ही समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed