{"_id":"69f4f9a8d22da7151e0c0dba","slug":"roadways-employees-staged-a-sit-in-and-sent-a-memorandum-to-the-managing-director-mahoba-news-c-225-1-mah1012-124834-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रोडवेज कर्मियों ने दिया धरना, प्रबंध निदेशक को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रोडवेज कर्मियों ने दिया धरना, प्रबंध निदेशक को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 14 परिचय-धरने को संबोधित करते क्षेत्रीय मंत्री रामनरेश साहू। संवाद
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को महोबा डिपो में एक दिवसीय धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अनादिवीर सिंह ने की। धरने में वक्ताओं ने संगठन की मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बाद में प्रबंध निदेशक को संबोधित मांगों का ज्ञापन डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार को सौंपा।
धरने में परिषद के क्षेत्रीय मंत्री रामनरेश साहू ने संगठन की मांगों पर विचार करने की आवाज उठाई। चेतावनी दी कि अगर मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो संगठन 20 मई को बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।
मांगों में राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के संगठित अवैध संचालन व इन्हीं मार्गों पर अन्य छोटी गाड़ियों की ओर से की जा रही डग्गामारी को बंद करने, निजी बसों की ओर से परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने पर रोक लगान आदि मांगों पर समय से विचार करने की मांग शामिल रही।
इस मौके पर संरक्षक सुनील शर्मा, घनश्याम, विनीता राजपूत, हृदेश कुमारी, सुनील सिंह, शाहिद खान, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos