सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Six injured in clash over housing list

Mahoba News: आवास की सूची के विवाद में मारपीट, छह घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six injured in clash over housing list
विज्ञापन
महोबा। पंचायत भवन रगौलिया बुजुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची दिखाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते प्रधान और एक ग्रामीण परिवार के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए। पुलिस ने प्रधान समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।


ब्लॉक जैतपुर के रगौलिया बुजुर्ग गांव में 10 जून को पंचायत भवन में खुली बैठक हुई थी। प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि मूरत सिंह, गजराज सिंह, बलराम और रामकुमार ने आवास सूची मांगी। मना करने पर उन्होंने प्रधान और सचिव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रधान के अनुसार भागने पर उन्हें रास्ते में रोककर दोबारा पीटा गया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से मूरत सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सचिव ने उन्हें पंचायत भवन बुलाया था। वहां उन्होंने सचिव से आवास सूची दिखाने को कहा। इस पर प्रधान महेंद्र सिंह, देवी सिंह, गंभीर सिंह और धरमवीर ने अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई उनकी मां हीरा देवी, चाचा गजराज और पिता बलराम को भी पीटा गया। मूरत सिंह यादव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


मारपीट में तीन घायल, पांच पर प्राथमिकी
कस्बा जैतपुर के मोहल्ला इमलीपुरा निवासी राजकुमारी वाल्मीकि ने अजनर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सफाईकर्मी के पद पर पचारा गांव में तैनात है। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे वह भतीजे अंकित के साथ बाइक से घर जा रही थी। तभी थुरट के पास पचारा गांव निवासी संदीप श्रीवास और थुरट गांव निवासी शिवा ने बाइक रोक ली। बाद में गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे वह व उसका भतीजा घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि संदीप और शिवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अन्य घटना में जनपद हमीरपुर के मसगांव निवासी राजकिशोर ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed