फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Student dies after being bitten by a snake while sleeping.

Mahoba News: सोते समय सांप ने डसा, छात्रा की मौत

Mon, 17 Aug 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being bitten by a snake while sleeping.
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के सिरमौर गांव में घर पर सोते समय सांप के डसने से 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। वहीं अन्य स्थानों पर महिला समेत छह लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सिरमौर निवासी सुहानी (19) कस्बा कुलपहाड़ स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। शनिवार देर रात वह मां सरोज, भाई सत्यम और छोटी बहन प्रियंका के साथ बेड पर सो रही थी। तभी सांप ने सुहानी के पैर में डस लिया। भोर में परिजन जागे तो मुंह से झाग व अचेत अवस्था में देख उसे सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता नरेश ने बताया कि सांप के डसने से बेटी की मौत हुई है। इसी तरह दौनी छतरपुर निवासी भोजराज (55), सिजौरा निवासी प्रवेश (37), सालट निवासी कमलादेवी (60), सूपा निवासी इंद्रजीत (28), छिकहरा निवासी मन्नू (40) और छतरपुर निवासी निजाम (38) को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां निजाम की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed