{"_id":"6a820571c4735109d70d98e4","slug":"young-woman-and-elderly-man-end-their-lives-by-hanging-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127991-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवती और वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवती और वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना/अजनर। थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव में युवती व अकौना गांव में वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिरसीकलां निवासी योगेश वर्मा ने तीन साल पहले हमीरपुर के कुरारा निवासी शिप्रा (21) से प्रेम विवाह किया था। शनिवार को पति किराना दुकान चला गया। रात दस बजे जब वह लौटा तो शिप्रा का शव फंदे से लटकता मिला। पति ने बताया कि शादी के बाद से शिप्रा इस बात को लेकर परेशान रहती थी कि त्योहारों पर उसके मायके से कोई उससे मिलने नहीं आता था। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आने के कारण उसकी मायके जाने और परिजन से मिलने की इच्छा बढ़ गई थी। उसके मायके वाले प्रेम विवाह से नाराज थे और शादी के बाद दोनों से दूरी बनाए थे। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
अजनर प्रतिनिधि के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर के बिलरही गांव निवासी चिरंजीलाल (61) करीब 20 वर्षों से अकौना गांव में अपनी बहन गुलाबरानी के यहां रहता था। वह गांव में एक गुमटी में परचून की दुकान खोले था। रविवार सुबह उसने गुमटी के अंदर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पूछताछ में परिजन ने बताया कि चिरंजीलाल शराब पीने का आदी था। उधर, थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।