{"_id":"6a8203502b6cf3e7b705689d","slug":"power-supply-to-42-villages-disrupted-for-five-hours-due-to-a-fault-in-the-high-tension-line-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127978-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से पांच घंटे ठप रही 42 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से पांच घंटे ठप रही 42 गांवों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से श्रीनगर क्षेत्र के 42 गांवों की बिजली पांच घंटे ठप रही। बिजली आपूर्ति के अभाव में बारिश के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने से रविवार को पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही।
शनिवार शाम करीब 4.30 बजे 33 केवी हाईटेंशन लाइन बजरिया की भूमिगत केबल में फाल्ट आ गया। इसके चलते कस्बा श्रीनगर, पवा, बिलखी, मुरानी, लुहेड़ी, ननौरा, बसौरा समेत 42 गांवों की बिजली अचानक गुल हो गई। उपभोक्ता पावर हाउस व लाइनमैनों को फोन लगाते रहे लेकिन जानकारी नहीं मिली। बिजली न आने से रविवार की सुबह पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। सूचना पर क्षेत्र के छह से ज्यादा संविदाकर्मी बिजली लाइन की पेट्रोलिंग करते रहे। अंत में बजरिया के पास भूमिगत केबल में फाल्ट की जानकारी हुई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान फाल्ट मिल गया था लेकिन बारिश से लाइन सही करने में दिक्कत हुई। बारिश बंद होने के बाद फाल्ट को सही किया जा सका। तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।