सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Students create ruckus over not receiving Rs 2 lakh money meant for the club

Mahoba News: क्लब के नाम आई दो लाख की धनराशि न मिलने पर छात्र-छात्राओं का हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students create ruckus over not receiving Rs 2 lakh money meant for the club
फोटो 02 एमएएचपी 11 परिचय-डीएम गजल भारद्वाज को समस्या बताते प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने व
विज्ञापन
महोबा। कीरत सागर क्लब में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के नाम पर आई दो लाख रुपये की धनराशि दो युवकों की ओर से न दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ गया है। बृहस्पतिवार को स्मार्ट लाइब्रेरी का निरीक्षण करने पहुंची डीएम गजल भारद्वाज को छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्या बताई। जिस पर डीएम ने एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित कर मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos




राखी, अंशिका, कल्पना, विष्णुकांत, दीक्षा, साधना, प्राची आदि छात्र-छात्राओं ने डीएम को बताया कि वह कीरत सागर क्लब में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। पिछले दिनों दिल्ली से आए शिक्षक अंकित भाटी ने कीरत सागर के छात्रों के लिए फोटोकॉपी मशीन व कागज की व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये की धनराशि की घोषणा की थी। कुछ माह बाद यह धनराशि दो युवकों के पास भेज दी गई। उन लोगों से कहा गया कि यह राशि कीरत सागर के छात्रों को सौंपी जाए लेकिन यह लोग धनराशि नहीं दे रहे हैं और बार-बार क्लब में आकर वीडियो बनाते हैं, इससे पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिक्कत होती है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में समिति गठित कर जांच कराए जाने की बात कही। कीरत सागर क्लब के अध्यक्ष नरेश कुमार का कहना है कि यह स्थान पढ़ाई के लिए है। इसे विवादों से दूर रखा जाए। उधर, एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय का कहना है कि कीरत सागर तट पर बच्चे आपस में ग्रुप बनाकर स्टडी करते हैं। छात्रों की शिकायत है कि कोई बाहरी तत्व बच्चों के बीच आकर उनकी पढ़ाई में व्यवधान डालता है। बच्चों की समस्याएं सुनी गई हैं। पढ़ाई में व्यवधान डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द पूरा कराया जाए स्मार्ट लाइब्रेरी का काम



डीएम गजल भारद्वाज ने कीरत सागर में नगर पालिका की ओर से बनाई जा रही स्मार्ट लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका ईओ को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी में एसी लगवाने का कार्य किया जाए। अच्छी क्वालिटी के फर्नीचर का कार्य कराया जाए। साथ ही उचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। कहा कि लाइब्रेरी में सभी कार्यों को जल्द पूरा कराकर दो माह के अंदर स्मार्ट लाइब्रेरी की सौगात कीरत सागर में पढ़ाई कर रहे छात्रों को दी जाए। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, पालिका ईओ अवधेश कुमार, लेखाकार अरुण कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed