सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wife, along with her aunt's family, pelted stones at her husband.

Mahoba News: पत्नी ने बुआ के परिवार के साथ मिलकर पति पर किया पथराव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wife, along with her aunt's family, pelted stones at her husband.
विज्ञापन
महोबा। घरेलू झगड़े के बाद घर से निकलकर बुआ के घर पहुंची पत्नी ने पति पर पथराव कर दिया। इससे पति का सिर फट गया और शरीर में कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं। किसी तरह से लोगों ने युवक को बचाया। घायल कोतवाली पहुंचा और इसकी शिकायत की। पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी संदीप ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि तीन अप्रैल की रात वह घर पर था। इसी दाैरान पत्नी रजनी से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर पत्नी घर में रखी दो सोने की अंगूठी, सोने की जंजीर निकालकर पड़ोस में रहने वाली बुआ उमा के घर पर चली गई। कुछ देर बाद वह भी घर से निकलकर मवेशी बांधने वाली जगह पर चला गया। लौटते समय बुआ उमा के घर के पास से गुजरा तो मकान की छत पर बैठी रजनी, बुआ के लड़के राहुल, बुआ उमा व उसकी बेटी पूनम ने उस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव से उसका सिर फट गया। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि राहुल, उमा, पूनम व रजनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed