{"_id":"6a29b31f2cd793d3120c3419","slug":"the-farmer-was-murdered-to-avenge-the-insult-to-his-father-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126048-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए की थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए की थी किसान की हत्या
विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 02 परिचय-गिरफ्तार आरोपी रूपेंद्र उर्फ टिंकू राजपूत। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में 15 दिन पहले फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी व तमंचा बरामद किया गया है।
पिपरी गांव निवासी हरनारायण राजपूत 25 मई को खेत की रखवाली करने गया था। रात करीब आठ बजे अज्ञात लोगों ने लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया था। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे। हरनारायण की पत्नी सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी शशांक सिंह ने जांच टीम गठित की थी। साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी रूपेंद्र उर्फ टिंकू राजपूत निवासी पिपरी को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बात स्वीकारी है। आरोपी ने बताया कि हरनारायण ने एक साल पहले उसके पिता गिरजानंदन की मारपीट की थी। इससे गांव में उनका अपमान हुआ था। इसका बदला लेने के लिए उसने हरनारायण की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।