{"_id":"6a2d9c84a8e92dce400a397b","slug":"the-storm-caused-the-collapse-of-power-poles-at-two-locations-disrupting-power-supply-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126147-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आंधी से दो स्थानों पर गिरे बिजली के खंभे, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आंधी से दो स्थानों पर गिरे बिजली के खंभे, आपूर्ति ठप
विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 17 परिचय-बम्हौरीकलां गांव में तेज आंधी से बिजली खंभों के साथ गिरी डीपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी ने जमकर कहर ढाया। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। सूचना पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को पोल बदलने का काम शुरू किया।
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अचानक तेज आंधी आई। इस दौरान पठा फीडर क्षेत्र में एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गया। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली उपकेंद्र रिवई से जुड़े बम्हौरीकलां गांव में निजी नलकूप के पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
बिजली पोलों में लगी डीपी भी जमीन पर गिर गई। सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोलों को हटाकर उनके स्थान पर दूसरे पोल स्थापित करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
उधर शनिवार को सुबह से ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। दोपहर के समय आसमान से आग बरसती रही। तीखी धूप से लोग पसीना-पसीना होते रहे। इस बीच शहर में पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली चलती रही। दिन में कई बार आपूर्ति ठप होने से कूलर, पंखे शोपीस बन गए। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधीनगर में शाम को दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।