{"_id":"69b6fb0013f495fe2002214d","slug":"the-training-program-further-escalated-the-conflict-between-the-bjp-mandal-president-and-the-district-president-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123356-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रीजनिंग के सवालों ने छकाया हल करने में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रीजनिंग के सवालों ने छकाया हल करने में छूटे पसीने
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 17 परिचय-डीएवी कॉलेज केंद्र से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी व जूते
विज्ञापन
महोबा। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में रविवार को प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ समेत अलग-अलग जनपदों से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पंजीकृत 3,840 परीक्षार्थियों में से 2,685 ने परीक्षा दी जबकि 1,555 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि कुछ विषयों के प्रश्न के उत्तर देने में माथापच्ची करनी पड़ी।
शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्र वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय खंड-ए, खंड-बी, पीएमश्री जीजीआईसी, जीआईसी और डीएवी इंटर कॉलेज में सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटी। केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। जिन अभ्यर्थियों ने जूते पहने थे, उन्हें उतरवाया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इसमें पंजीकृत 1,920 परीक्षार्थियों में 1,360 अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठे जबकि 560 अनुपस्थित रहे।
इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक हुई। इसमें पंजीकृत 1,920 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1,325 ही शामिल हुए जबकि 595 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह समेत अन्य अफसरों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से यह बताया गया कि किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई अनुचित प्रकरण नहीं हुआ है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अधिकांश अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्रयागराज, बांदा के लिए ट्रेन पकड़ी। परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की गई थी। इससे उन्हें आवागमन में दिक्कत नहीं हुई। कुछ अभ्यर्थी रोडवेज बसों से भी यात्रा करते हुए अपने गंतव्य रवाना हुए।
Trending Videos