{"_id":"69b9a0a1dd9da6b5ed0aae74","slug":"drunk-husband-beats-wife-to-death-with-a-grinding-stone-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123412-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शराबी पति ने पत्नी को सिलबट्टे से कूचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शराबी पति ने पत्नी को सिलबट्टे से कूचकर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में शराबी पति ने सोमवार की रात पत्नी की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। घटना के समय छह वर्षीय बेटा मां को बचाने का प्रयास करता रहा। इसके बाद आरोपी भाग गया। सूचना मिलते ही एसपी प्रबल प्रताप सिंह, अपर एसपी वंदना सिंह और सीओ दीपक दुबे ने घटनास्थल पहुंच जांच की। महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गांव के मजरा लोधी खोड़ा निवासी रामसिंह राजपूत करीब पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी करता था। वह प्रतिदिन शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी पवन देवी (36) के साथ मारपीट करता था। सोमवार की रात करीब 12 बजे एक बार फिर वह शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। कहासुनी होने पर रामसिंह ने किचन में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार किए। इसके अलावा गले में लोहे की नुकीली वस्तु से हमला किया। इससे पवन देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घर पर मौजूद छह वर्षीय बेटा आयुष मां को बचाने का प्रयास करता रहा तो पिता ने उसे भी धमकाते हुए अलग कर दिया।
सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पवन देवी के बेटे व अन्य परिजनों से जानकारी ली। हमीरपुर जिले के उपरहका गांव निवासी भगवती प्रसाद ने बताया कि दामाद उसकी बेटी के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। बेटी ने यह बात कई बार बताई। नशे की हालत में उसने पवन देवी की सिलबट्टे से हमलाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि भगवती प्रसाद ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी रामसिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Trending Videos