सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The innocent child kept pleading to save his mother, the neighbors did not understand the daily quarrel.

Mahoba News: मां को बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा मासूम, रोज का झगड़ा समझ नहीं आए पड़ोसी

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 18 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The innocent child kept pleading to save his mother, the neighbors did not understand the daily quarrel.
फोटो 17 एमएएचपी 10 परिचय-जानकारी देती मृतका की भतीजी दीक्षा राजपूत। संवाद - फोटो : बदल खां।
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में शराब के नशे में पत्नी पवन देवी की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या किए जाने के दौरान छह वर्षीय मासूम आयुष मां को बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। पड़ोसी रोज का झगड़ा समझ मौके पर नहीं आए। यदि झगड़े के दौरान मासूम की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ जाते तो घटना को टाला जा सकता था।
Trending Videos

भंडरा गांव निवासी रामसिंह राजपूत शराब के नशे में अक्सर घर पर विवाद करता था। पड़ोसी इसका विरोध करते तो उनसे भी अभद्रता की जाती। पूर्व में वह शराब के नशे में मारपीट कर पत्नी पवन देवी का दो बार हाथ तोड़ चुका था। पति की हरकतों से आजिज आकर पवन देवी ने बड़े बेटे पीयूष (10) को ननिहाल जनपद हमीरपुर के उपरहका गांव भेजा दिया था जबकि आठ वर्षीय बेटी परी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती है। घर पर छोटा बेटा आयुष माता-पिता के साथ रहता था। रात 12 बजे जब शराब के नशे में रामसिंह ने पत्नी को पीटना शुरू की तो मासूम आयुष मां को बचाने की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम ने बताया कि पिता सिलबट्टे से मां को पीट रहे थे। वह चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। जब उसने बाहर निकल शोर मचाया तो लोग पहले तो प्रतिदिन का झगड़ा समझते रहे। बाद में पड़ोसी आए लेकिन तब तक मां की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि राम सिंह आएदिन शराब के नशे में घर और बाहर झगड़ा करता था। लोग रोज का विवाद समझते रहे। तीन वर्ष पहले राम सिंह ने मारपीट में अपनी पत्नी का हाथ तोड़ दिया था। मामला थाने पहुंचा लेकिन पारिवारिक विवाद होने के चलते सुलह-समझौता हो गया। वह घटना का मंजर बताते हुए फफककर रो पड़ा।

फोटो 17 एमएएचपी 10 परिचय-जानकारी देती मृतका की भतीजी दीक्षा राजपूत। संवाद

फोटो 17 एमएएचपी 10 परिचय-जानकारी देती मृतका की भतीजी दीक्षा राजपूत। संवाद- फोटो : बदल खां।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed