सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three employees found absent during inspection of Kharela CHC.

Mahoba News: खरेला सीएचसी के निरीक्षण में तीन कर्मी मिले अनुपस्थित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three employees found absent during inspection of Kharela CHC.
फोटो 13 एचएएमपी 19- राठ में सीएचसी स्टाफ से जानकारी लेतीं सीएमओ डॉ अलका शुक्ला। संवाद
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। सीएचसी खरेला में शनिवार को सीएमओ डॉ. विनय कुमार व चरखारी एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने अलग-अलग समय पर निरीक्षण किया। सीएमओ को तीन कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।

सीएचसी खरेला में शनिवार की सुबह आठ बजे सीएमओ निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में डेंटल हाइजीनिस्ट, स्टाफ नर्स धनवती और कनिष्ठ सहायक मो. आमिर अनुपस्थित मिले। स्टाफ नर्स दिलनशी व सहायक रौनक के कस्बे में चल रहे आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर में जाने की बात बताई गई। केंद्र से अवकाश लेकर गए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश वर्मा की जगह कार्य देख रहे डॉ. संतराम कुशवाहा, डॉ. आर्ची जैन और डॉ. शिवम के साथ अन्य तैनात कर्मी ड्यूटी पर मिले। उन्होंने ओपीडी, दवा स्टोर रूम, पैथोलॉजी व इमरजेंसी रूम को देखा। साथ ही भवन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब दो बजे चरखारी एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में जनता की स्वास्थ्य सुविधा के लिए स्टाफ की कमी बताई गई। तैनात रहे स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट के तबादला हो जाने से रिक्त हुए पदों पर जल्द तैनाती को उन्होंने सीएमओ स्तर से लिखकर शासन को भेजने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed