{"_id":"6a2d9a1b3611f2757f05acbf","slug":"track-doubling-work-should-be-completed-promptly-and-in-accordance-with-standards-mahoba-news-c-225-1-mah1001-126144-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा किया जाए ट्रैक दोहरीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा किया जाए ट्रैक दोहरीकरण का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने शनिवार को महोबा-खैरार रेलखंड के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक दोहरीकरण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए।
डीआरएम सबसे पहले महोबा स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बजरिया रोड स्थित अंडरब्रिज का निरीक्षण कर संरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं को परखा। इसके बाद उन्होंने महोबा-खैरार रेलखंड के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने दोहरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किए जाने पर जोर दिया। कहा कि यह कार्य संरक्षापूर्ण तरीके से निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए। इसके बाद उन्होंने इचौली, अकोना व खैरार रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया।
वापसी के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने महोबा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष, विभिन्न कार्यालयों, रिले रूम, कैटरिंग स्टॉल, पेयजल सुविधाओं, सार्वजनिक शौचालयों और स्टेशन के सर्कुलेटिंग क्षेत्र में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्टेशन परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। यहां पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व) आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर सतवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी आदि मौजूद रहीं।