सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two accused of shooting a youth arrested with pistol

Mahoba News: युवक को गोली मारने के दो आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused of shooting a youth arrested with pistol
विज्ञापन
महोबा। खेत में विवाद के समय युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
Trending Videos

थाना कबरई के रैवारा गांव में 31 मार्च की शाम गांव का विजय सिंह थ्रेसर लेकर अरुण यादव के खेत में पहुंचा था। चना फसल की मड़ाई के दौरान विवाद को लेकर गांव के सुमित सिंह, सुभाष और डहर्रा निवासी भूपेंद्र सिंह व बिल्लर सिंह खेत पर पहुंचे और विजय सिंह को मारने-पीटने लगे। मारपीट देख अरुण यादव, उसका भाई अजीत, पिता बलवीर व चाचा रमाकांत विजय सिंह को बचाने के लिए दौड़े तो सुमित ने तमंचे से अरुण यादव को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस घटना में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को रैवारा निवासी आरोपी सुमित सिंह व सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed