सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two special fair trains will run to Chitrakoot on Somvati Amavasya.

Mahoba News: सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट के लिए चलेंगी दो मेला स्पेशल ट्रेनें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two special fair trains will run to Chitrakoot on Somvati Amavasya.
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट धाम कर्वी में सोमवती अमावस्या मेले के लिए उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल दो विशेष ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के संचालन की समयसारिणी भी रेलवे ने जारी कर दी है। झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को भी आवश्यकतानुसार चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा।


जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ सोमवती अमावस्या मेले में जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। विशेष ट्रेनें 14 से 17 जून तक संचालित होंगी। पहली विशेष ट्रेन झांसी से सुबह 10:10 बजे चलेगी। यह महोबा दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी और शाम 5:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 7:25 बजे चलकर रात एक बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी विशेष ट्रेन झांसी से रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह महोबा रात 11:40 बजे पहुंचेगी और सुबह 3:05 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से सुबह 4:40 बजे चलेगी। यह महोबा सुबह 7:45 बजे पहुंचेगी और रात 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेनें बेलाताल और कुलपहाड़ स्टेशनों पर भी रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed