सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UG-PG second semester examination forms will be filled by tomorrow

Mahoba News: कल तक भरे जाएंगे यूजी-पीजी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
UG-PG second semester examination forms will be filled by tomorrow
विज्ञापन
महोबा। समर्थ पोर्टल पर तकनीकी खासी की वजह से यूजी-पीजी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के लिए राहत भर खबर है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दिया गया है।
Trending Videos

जनपद के 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। बीयू ने शिक्षण सत्र 2025-26 में समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। पोर्टल पर तकनीकी खासी की वजह से प्रवेश प्रक्रिया माह सितंबर तक चली। अब सम सेमेस्टर (द्वितीय सेमेस्टर) के परीक्षा फार्म भरने में विद्यार्थियों दिक्कत हो रही है। शनिवार को पोर्टल को बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बीयू प्रशासन की बैठक कर यूजी-पीजी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल कर ली है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि परीक्षा फार्म वेबसाइट के माध्यम से भरे जाएंगे। छात्रों की अपार आईडी, एबीसी आईडी होना अनिवार्य है। यदि शत-प्रतिशत छात्रों की अपार व एबीसी आईडी प्राप्त नहीं होती है तो उन महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed