सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   due to loss of balance, father dies, son and grandson injured

Mahoba News: संतुलन बिगड़ने से गिरी बाइक, पिता की मौत, बेटा व नाती घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 01 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
due to loss of balance, father dies, son and grandson injured
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। मध्यप्रदेश के नौगांव से इलाज कराकर जनपद जालौन लौट रहे पिता-पुत्र व नाती की बाइक बृहस्पतिवार की सुबह सौरा गांव के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में वृद्ध पिता की मौत हो गई जबकि उसका बेटा और नाती घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
Trending Videos




जनपद जालौन के कुनेटा गांव निवासी पुस्सू (70) काफी समय से बीमार थे। उनका इलाज कराने के लिए बेटा जयहिंद (26) व पुस्सू का नाती अजय कुमार (16) बृहस्पतिवार को बाइक से मध्य प्रदेश के नौगांव छतरपुर गए थे। सुबह करीब 11 बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अजय कुमार चला रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सौरा गांव के पास एक ढाबे के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम व महोबकंठ थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने वृद्ध पुस्सू को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे व नाती का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि दुर्घटना में वृद्ध की मौत हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed