सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A ninth-grade student hanged herself in a deserted house.

Mahoba News: सूने घर में नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 01 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A ninth-grade student hanged herself in a deserted house.
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में बुधवार को सूने घर में नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन मजदूरी करने गए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
Trending Videos




मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रामसखी प्रजापति मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती है जबकि पति सोनू प्रजापति का आठ साल पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका है। घर पर दो बेटी रिंकी व शिवानी (14) रहती हैं। वहीं इकलौता बेटा रामकिशन दिल्ली में रहता है। बुधवार को मां मजदूरी करने और बड़ी बेटी रिंकी ब्यूटी पार्लर में काम करने चली गई जबकि घर पर शिवानी अकेली थी। रामसखी ने बताया कि तभी दोपहर के समय सूना घर पाकर शिवानी ने साड़ी का फंदा बनाकर गले में कस लिया। रात करीब आठ बजे जब वह घर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर देखा तो किशोरी फंदे पर लटकती मिली। उसे फंदे से नीचे उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन रिंकी ने बताया कि शिवानी जीजीआईसी महोबा की कक्षा नौवीं की छात्रा थी। घर पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है। उधर, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed