{"_id":"6a2af671de1e07ff4c028dc1","slug":"villager-dies-under-suspicious-circumstances-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126093-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के बम्हौरीखुर्द गांव में एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बम्हौरीखुर्द निवासी दिनेश चंद्र (55) बृहस्पतिवार की दोपहर कच्चे मकान में अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई वीर सिंह ने बताया कि दिनेश कच्ची झोपड़ी में लेटे थे। आशंका जताई कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से उनकी मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। (संवाद)
-- -- -- -- -
सर्प के डसने से युवक की मौत
महोबा। डंप में काम करने वाले युवक की सर्प के डसने से मौत हो गई। कस्बा खरेला के मोहल्ला स्वामीदास निवासी मुन्ना अहिरवार (30) निर्माण सामग्री के डंप में काम करता था। बृहस्पतिवार को उसे किसी सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)