सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers are angry due to lack of water supply in 12 villages.

Mahoba News: 12 गांवों में पानी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 26 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers are angry due to lack of water supply in 12 villages.
फोटो 25 एमएएचपी 25 परिचय-कलक्ट्रेट में डीएम को शिकायत दर्ज कराने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
महोबा। जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों के क्रियांवयन में बरती गई लापरवाही ब्लॉक जैतपुर के ग्रामीणों को भुगतनी पड़ रही है। काम अधूरा होने से 12 गांवों के ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को परेशान हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंच डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा और पेयजल आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की।
Trending Videos

रामकिशुन, सुभाष, गोपाल, बबलू, बृजेंद्र, रामपाल, धमेंद्र, मूरत सिंह आदि ने बताया कि बड़खेरा, बुधवारा, महुआबांध, इंद्रहटा, सीगौन, आरी, बघौरा, नगाराडांग समेत 12 गांवों को जल जीवन मिशन में शामिल किया गया था। इस योजना के तहत करोड़ों रुपये के टेंडर किए गए थे। ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार और कंपनियां काम को बीच में आधा-अधूरा छोड़कर चली गईं। गांवों में पाइनलाइनें तो खोदकर डाल दी गईं लेकिन उनमें अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई। इस भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पाइपलाइन डालने के नाम पर गांवों की मुख्य सड़कों व गलियों को खोद दिया गया और उन्हें वैसा ही खुला छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और अधूरे काम को जल्द पूरा कराने की मांग की। डीएम ने शीघ्र समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed