सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   When a police officer threatened her, the married woman hanged herself out of fear.

Mahoba News: दरोगा बन दी धमकी तो डर के चलते विवाहिता ने फंदा लगा दे दी थी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
When a police officer threatened her, the married woman hanged herself out of fear.
विज्ञापन
महोबा। ससुरालीजनों से परेशान होकर मायके में रह रही विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ससुरालीजनों ने एक व्यक्ति से दरोगा बनकर फोन कराया जिसमें पूरे परिवार को थाने आने की धमकी दी। इस डर के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव निवासी करन सिंह ने बताया कि उसने बेटी प्रियंका की शादी करीब तीन साल पहले हमीरपुर जनपद के सरीला गांव निवासी केशव प्रजापति के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजनों के परेशान करने के चलते उसकी बेटी मायके गौरहारी में आकर रहने लगी थी। बताया कि सरीला निवासी माेतीलाल प्रजापति ने ससुरालीजनों की शह पर आठ जून 2025 को बेटी को देर रात फोन किया और खुद को दरोगा बताकर गाली गलौज की। ऐसे में प्रियंका ने फोन पिता को देते हुए हैंडफ्री कर दिया जिसके बाद आरोपी ने सभी को रात में ही थाने आने की बात कहते हुए धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इससे परेशान होकर प्रियंका ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मोतीलाल प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed