फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman running from pillar to post for justice for her two daughters

Mahoba News: दो बेटियों के साथ न्याय के लिए भटक रही महिला

Tue, 14 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman running from pillar to post for justice for her two daughters
कबरई (महोबा)। उटियां गांव में दहेज प्रताड़ना की शिकार एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ न्याय के लिए भटक रही है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति दूसरी युवती के साथ भाग गया है।
विज्ञापन


उटियां गांव निवासी संजू वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 21 मई 2023 को सुनैचा गांव के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। मायके पक्ष के कई बार समझाने के बावजूद ससुरालवालों का व्यवहार नहीं बदला। दो बेटियों के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। दो जून को ससुरालीजन उसे और उसकी दोनों मासूम बेटियों को मायके छोड़ गए।
विज्ञापन

संजू वर्मा का आरोप है कि 26 जून को उसका पति गांव की ही एक विवाहित युवती को भगाकर ले गया है। इस मामले की शिकायत मौदहा कोतवाली में की गई थी। अब ससुराल पक्ष उसे अपने साथ रखने और भरण-पोषण व संपत्ति में हिस्सा देने से इन्कार कर रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि युवक के साथ युवती के जाने का मामला मौदहा कोतवाली में पहले से दर्ज है। उसी मामले में दोबारा शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed