सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   165 complainants dissatisfied with IGRS complaints

Mainpuri News: आईजीआरएस की शिकायतों में 165 शिकायतकर्ता असंतुष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
165 complainants dissatisfied with IGRS complaints
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों की समीक्षा की। कहा कि 24 जनवरी से 23 फरवरी के मध्य आईजीआरएस पोर्टल पर लिए गए 400 फीडबैक में से 165 पर असंतुष्ट फीडबैक मिले हैं। जबकि 94 शिकायतों को विभिन्न विभागों द्वारा स्पेशल क्लोज किया गया है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन शिकायतों में भी 819 के सापेक्ष 109 पर असंतुष्ट फीडबैक मिला है। जबकि 59 को विभिन्न अधिकारियों द्वारा स्पेशल क्लोज किया गया है। संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान दें। शासन स्तर से असंतुष्ट फीडबैक होने पर आईजीआरएस रैंक में गिरावट की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल में अधिशाषी अभियंता विद्युत के 48, एआरटीओ के आठ, सीएमओ के सात, खाद्य एवं विपणन अधिकारी के सात, तहसीलदार करहल के सात, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय के चार-चार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के चार पर असंतुष्ट फीडबैक मिला है। हेल्पलाइन संदर्भ में भी कई विभागों में शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक मिला है।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, डिप्टी कलेक्टर शिवनरेश, ध्रुव शुक्ला, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, आईजीआरएस प्रभारी अनुज कुमार, सौम्यवर्धन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed