{"_id":"699caa3fadb1a03bc00324c1","slug":"social-welfare-department-will-conduct-free-operations-for-the-elderly-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-154632-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: वृद्धजन के निशुल्क ऑपरेशन कराएगा समाज कल्याण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: वृद्धजन के निशुल्क ऑपरेशन कराएगा समाज कल्याण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समाज कल्याण विभाग अब जरूरतमंद वृद्धजन के निशुल्क ऑपरेशन के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराएगा। अटल वयोवृद्ध अभ्युदय योजना के तहत एनजीओ को यह काम सौंपा जाएगा। विभागीय स्तर पर अनुभवी एनजीओ की तलाश शुरू कर दी गई है।
समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में 60 वर्ष से अधिक आयु के 50 वरिष्ठ नागरिकों का समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी आदि अन्य स्वास्थ्य सुविधायें दिलाई जाएंगी। इसके लिए अनुभवी एनजीओ की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही डिमेंशिया स्क्रीनिंग, वीपी, शुगर, अर्थराइटिस, कैल्शियम आदि की जांच व निशुल्क दवाइयों का वितरण कराया जाएगा। एनजीओ जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन मैनपुरी के कक्ष संख्या 11 में किसी भी कार्य दिवस में 28 फरवरी तक अपना प्रस्ताव दे सकते हैं। एनजीओ का चयन जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति/ वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति करेगी।
Trending Videos