{"_id":"699ca9174501878f22023706","slug":"recovery-not-being-achieved-as-per-target-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-154607-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो रही वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 9 कर-करेत्तर की बैठक में समीक्षा करते जिलाधिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा की। वाणिज्य कर, परिवहन, आबकारी, विद्युत, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, कृषि, विपणन, खनन विभाग के अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की प्रगति ठीक नहीं है। राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करें।
आबकारी अधिकारी से कहा कि वित्तीय वर्ष के शेष माह में अभियान चलाकर राजस्व प्राप्ति में वृद्धि करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से कहा कि किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न हो, अनधिकृत वाहनों का संचालन रोका जाए। अधिशासी अधिकारी स्थानीय निकाय से कहा कि जल कर, गृह कर की बकाया की वसूली अभियान चलाकर करें। नियमित रूप से कूड़ा उठान हो।
अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि बकाया उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। विद्युत चोरी करने वालों पर शिकंजा कसें। लाइन लॉस रोकने की दिशा में कार्य करें। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, शिवनरेश, आबकारी अधिकारी हितेंद्र कुमार शेखर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव मौजूद रहे।
Trending Videos