{"_id":"6a5a6bc7498aaf16af0081c4","slug":"a-section-of-the-railway-crossing-did-not-open-due-to-a-technical-glitch-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-163069-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तकनीकी खराबी से रेलवे फाटक का एक हिस्सा नहीं खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तकनीकी खराबी से रेलवे फाटक का एक हिस्सा नहीं खुला
विज्ञापन
फोटो 33 रेलवे फाटक नहीं खुलने से लगा जाम। स्रोत जागरूक नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। मैनपुरी मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार की शाम तकनीकी खराबी के कारण फाटक का एक हिस्सा नहीं खुल सका। इससे करीब 15 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में दो विधायकों समेत सैकड़ों वाहन फंस गए। बाद में गेटमैन की मशक्कत के बाद फाटक खोला गया और यातायात सामान्य हो सका।
शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के लिए भोगांव-मैनपुरी मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद किया गया था। ट्रेन के निकलने के बाद गेटमैन ने फाटक खोलना शुरू किया। इस दौरान भोगांव की ओर का फाटक तो खुल गया, लेकिन मैनपुरी की ओर का फाटक तकनीकी खराबी के कारण नहीं खुल सका।
लगभग 15 मिनट तक फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में दो विधायकों के वाहन समेत कई चार पहिया और दो पहिया वाहन फंस गए। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। गेटमैन ने करीब 15 मिनट तक प्रयास कर तकनीकी समस्या दूर कर फाटक खोला। तब यातायात चालू हुआ।