फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Revenue team attacked upon return from official duty; Lekhpal beaten up.

Mainpuri News: सरकारी कार्य से लौटी राजस्व टीम पर हमला, लेखपाल को पीटा

Fri, 17 Jul 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Revenue team attacked upon return from official duty; Lekhpal beaten up.
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सरकारी कार्य कर लौटी राजस्व टीम पर हमला किया गया। लेखपाल को पीटा गया और निजी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह लेखपाल मुनेश यादव और कर्मवीर राजस्व टीम के साथ डीएम के निर्देश पर सरकारी कार्य से गए थे। शाम के समय वह लोग कार्य निपटाने के बाद लौटकर एलाऊ चौराहे के पास पहुंचे थे। तभी शाम करीब 5:20 बजे सौरभ व उसके कुछ साथी वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो टीम पर हमलावर हो गए। लेखपाल को पीटना शुरू कर दिया, टीम के अन्य सदस्यों से भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन

हमलावरों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से भी वार किए। टीम ने वहां से भाग कर जान बचाई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। राजस्व टीम पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed