{"_id":"6a5a6b699151cb565707ea3b","slug":"farmers-body-found-near-patrahar-canal-bridge-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-163027-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पातराहार नहर पुल के पास मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पातराहार नहर पुल के पास मिला किसान का शव
विज्ञापन
फोटो1 दारा सिंह का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पातराहार नहर पुल के पास एक 50 वर्षीय किसान का शव पड़ा मिला। कुछ देर बाद मृतक की पहचान थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव घुसुपुर निवासी दारा सिंह के रूप में हुई। परिजन हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पातराहार नहरपुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से शव की पहचान के प्रयास किए। मगर कोई भी कुछ जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। कुछ देर बाद थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव घुसुपुर निवासी ताहर सिंह यादव ने मृतक की पहचान बड़े भाई दारा सिंह के रूप में की। बताया कि भाई अविवाहित थे।
बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। ताहर सिंह का कहना है कि भाई की किसी ने हत्या की है। चेहरे पर खून था, शरीर एक कंबल में लिपटा हुआ था। एक जैकेट भी पास मिली है। किसी ने हत्या करने के बाद शव नहर में फेंका होगा। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह तहरीर देंगे। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।