फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Principal without posting for a year; nine months' salary held up.

Mainpuri News: प्रधानाचार्य को एक साल से तैनाती नहीं, नौ माह का वेतन अटका

Fri, 17 Jul 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Principal without posting for a year; nine months' salary held up.

विज्ञापन
मैनपुरी। अलीगढ़ से स्थानांतरित हुए एक प्रधानाचार्य को पिछले एक वर्ष से तैनाती नहीं मिल पाई है। उन्हें दो अलग-अलग कॉलेजों में कार्य करने के बावजूद नौ माह का वेतन भी नहीं मिला है। पीड़ित प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव ने इस मामले में उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जहां 27 जुलाई को सुनवाई होनी है।

प्रमोद कुमार यादव को 31 जुलाई 2023 को पंचानन इंटर कॉलेज अलीगढ़ से महावीर सिंह इंटर कॉलेज जौहरीनगर में प्रधानाचार्य पद पर स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने 9 अगस्त 2023 को कार्यभार ग्रहण किया। हालांकि, कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतीश चंद्र ने इस स्थानांतरण को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। उच्च न्यायालय के आदेश पर अपर शिक्षा निदेशक ने 10 नवंबर 2023 को प्रमोद कुमार का स्थानांतरण निरस्त कर दिया। इस तीन माह 10 दिन की अवधि का वेतन उन्हें आज तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

स्थानांतरण निरस्त होने के बाद, प्रमोद कुमार ने नरसिंह इंटर कॉलेज करहल में तैनाती के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किया। अपर शिक्षा निदेशक ने 12 जून 2024 को उनका स्थानांतरण नरसिंह कॉलेज में कर दिया। प्रमोद कुमार ने 20 जून 2024 को नरसिंह कॉलेज में कार्यभार संभाला। यहां भी कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी की शिकायत के बाद उनका स्थानांतरण निरस्त हो गया। वह 20 जून 2024 से 19 जुलाई 2024 तक नरसिंह कॉलेज में तैनात रहे, लेकिन इस अवधि का पांच माह 20 दिन का वेतन भी उन्हें नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार यादव का कहना है कि कॉलेजों के लोगों की डीआईओएस कार्यालय से सांठगांठ के चलते उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। प्रधानाचार्य ने तैनाती न मिलने और वेतन बकाया होने के खिलाफ दोबारा उच्च न्यायालय का रुख किया है। इस मामले में 27 जुलाई को सुनवाई निर्धारित है।
---
प्रमोद कुमार यादव का प्रकरण उच्च न्यायालय स्तर पर विचाराधीन है और उच्च न्यायालय के आदेशों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। - सतीश कुमार डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed