{"_id":"69db3f0ba0642d058808cc61","slug":"attackers-drilled-hole-into-a-young-man-head-in-mainpuri-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथ-पैर पकड़ युवक के सिर में घुसेड़ दी ड्रिल मशीन, ममेरे भाइयों ने इसलिए किया जानलेवा हमला; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथ-पैर पकड़ युवक के सिर में घुसेड़ दी ड्रिल मशीन, ममेरे भाइयों ने इसलिए किया जानलेवा हमला; एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के मैनपुरी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। ममेरे भाइयों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसके सिर में ड्रिल मशीन से छेद कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ममेरे भाइयों के हमले में घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के राधारमन रोड पर रुपये के लेनदेन के विवाद में एक दुकानदार को जान से मारने की कोशिश की गई। एक हमलावर ने दुकानदार के हाथ पकड़े और दूसरे ने डि्रल मशीन से सिर में छेद कर दिया। गंभीर हालत में दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने हमलावर भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा कुंज राधारमन रोड निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह घर के पास एल्युमिनियम के गेट व खिड़की बेचने का काम करते हैं। उसके मामा के लड़के विमल शाक्य और गुलशन शाक्य निवासी विलासपुर थाना औंछा भी यही कारोबार कर रहे हैं। छह माह पहले दोनों उनसे 1.30 लाख रुपये उधार ले गए थे। अभी तक रुपये वापस नहीं किए, मांगने पर रंजिश मानते हैं।
नाै अप्रैल की शाम वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। विमल व गुलशन की दुकान के सामने से गुजरते समय रुपये का तकादा किया तो दोनों उन्हें पीटने लगे। गुलशन शाक्य ने पीछे से दोनों हाथ पकड़ लिए और विमल ने सिर में बैटरी से संचालित ड्रिल मशीन से लोहे कि बिट को पूरी ताकत से सिर में घुसेड़ दिया। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया, जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। मेडिकल कॉलेज सैफई से छुट्टी के बाद वह थाने आए। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-आगरा में जलसंकट: 15 दिन से पानी के लिए परेशान लोग, खाली बर्तनों के साथ हाईवे पर प्रदर्शन; वाहनों की लगी कतार
Trending Videos