सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bees attacked farmer, one died

Mainpuri News: किसान पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 24 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bees attacked farmer, one died
फोटो23 मृतक मोहब सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला सोती में सोमवार दोपहर खेत पर काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में घायल 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने किसान का शव मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, मधुमक्खियों के काटने घायल हुए अन्य ग्रामीणों ने निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया।एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला सोती निवासी
Trending Videos

60 वर्षीय किसान मोहब सिंह ने खेत में मिर्च की फसल बोई थी, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह फसल की निराई कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले के बाद किसान बचने के लिए इधर-उधर भागे लेकिन मधुमक्खियाें के डंक से वे खुद को बचा नहीं सके। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे अन्य किसान बचाव में आगे आए। इस दौरान वे भी मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए।इस बीच परिजन गंभीर रूप से घायल मोहब सिंह को आन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। वहीं हमले में घायल पांच अन्य लोगों ने निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया। किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों का झुंड गांव के बाहर से आया था, किसी ने पेड़ पर लगे छत्ते को तोड़ दिया था। इससे मधुमक्खियां किसानों सहित अन्य ग्रामीणों पर हमलावर हो गईं। हालांकि मधुमक्खी के छत्ते को किसने नुकसान पहुंचाया, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

फोटो23 मृतक मोहब सिंह का फाइल फोटो

फोटो23 मृतक मोहब सिंह का फाइल फोटो

फोटो23 मृतक मोहब सिंह का फाइल फोटो

फोटो23 मृतक मोहब सिंह का फाइल फोटो

फोटो23 मृतक मोहब सिंह का फाइल फोटो

फोटो23 मृतक मोहब सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed