सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Clash involving sticks and clubs breaks out at wedding procession over customary gifts

नेग के लिए चले लाठी-डंडे: बरात का घरातियों ने किया ऐसा स्वागत, लहूलुहान हो गए बराती; बुलानी पड़ी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Mon, 27 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में 100 रुपये के लिए बरातियों और घरातियों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के दाैरान जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने माैके पर पहुंच स्थिति को संभाला।

Clash involving sticks and clubs breaks out at wedding procession over customary gifts
groom demo, दूल्हा सांकेतिक - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर कस्बे में रविवार रात एक बरात में दूल्हे को रथ से उतारने के लिए बतौर नेग 100 रुपये मांगने पर बवाल हो गया। वर और वधू पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। मामला थाने पहुंच गया। कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद देर रात विवाद में समझौता हो गया। जिसके बाद विवाह की रस्म पूरी की गई।
Trending Videos


थाना दन्नाहार क्षेत्र के नगला गुलाल निवासी युवती की शादी कस्बा घिरोर स्थित एक मैरिज होम में थी। रविवार शाम को बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव मढ़ामई से बरात आई थी। दूल्हा हंस रथ पर बैठा हुआ था। बरात गोल चक्कर से बैंडबाजे के साथ मैरिज होम पहुंची। जब दूल्हे को रथ से उतारने की बारी आई तो लड़के पक्ष की ओर से 100 रुपये नेग दिए जाने की बात कही गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर आए तो किसी ने ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बरात में भगदड़ मच गई। बरात में शामिल लोग बचने के लिए इधर उधर भागने लगे।

 

मारपीट में लड़के पक्ष से कई लोग घायल हो गए। लड़की के चाचा अन्य लोगों को भी चोट लगी। सभी घायलों को पीजीआई सैफई भेजा गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। लड़की पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। हालांकि, कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच बातचीत हुई और विवाद सुलझा लिया गया, समझौते के बाद विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से कार्रवाई को लेकर तहरीर नहीं दी गई, दोनों पक्ष के बीच आपसी समझौता हो गया।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में केमिकल फैक्टरी बनी आग का गोला, घनी आबादी में भीषण लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed