सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lover who had sneaked in to meet his girlfriend jumped from the roof and broke both his legs

UP: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, युवक संग हुआ ऐसा कांड, रातभर दर्द से तड़पता रहा; ग्रामीणों को भी आया तरस

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Apr 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी बड़ी मुसीबत में फंस गया। रातभर दर्द से तड़पता रहा। जो ग्रामीण उसे पकड़ने में लगे थे, युवक की हालत देख उन्हें भी तरस आ गया। 

Lover who had sneaked in to meet his girlfriend jumped from the roof and broke both his legs
Man Demo, Men Demo - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात छिप कर प्रेमिका से मिलने आए युवक की आहट पाकर परिजन जाग गए, युवक छत से खेत में कूद गया जिसके चलते दोनों पैर टूट गए। ग्रामीण तलाश करने लगे। रात भर युवक मक्का के खेत में छिपा रहा। बुधवार सुबह पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, ग्रामीणों ने बगैर कार्रवाई औरेया निवासी युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
Trending Videos


जनपद औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मंगलवार रात को बेवर क्षेत्र में रहने वाली प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। शाम होते ही प्रेमिका के पड़ोस में छत पर छिप गया। रात को जब वह प्रेमिका की छत पर कूदा तो किसी ने देख लिया और चोर-चोर का शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया लेकिन वह किसी तरह छूटकर भाग गया। उसने छत से खेत में छलांग लगा दी। गिरने की वजह से उसके दोनों पैर टूट गए। रात भर दर्द से कराहते हुए वह मक्का के खेत में छिपा रहा।

 

बुधवार सुबह तड़के जब वह मक्का के खेत से बाहर निकला तो कुत्ते पीछे पड़ गए। किसी तरह से घुटनों के बल वह गांव में एक रिश्तेदार के यहां पहुंच गया। वहां ग्रामीणों ने पहचान लिया, जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बयां की। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंचे यूपी 112 के कर्मी घायल युवक को सीएचसी ले गए। ग्रामीणों ने युवक की हालत देख कार्रवाई से मना कर दिया। युवक के परिजन को बुला कर उनके सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें-सहकर्मी बना हैवान: जूता कारीगर पर धारदार हथियार से हमला, काट दी नाक; सिर में 12 और हाथों में लगे 40 टांके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed