{"_id":"6a04734a56bba72b3903f4cf","slug":"counterfeit-havells-products-seized-in-mainpuri-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाजार में बिक रहे हैवेल्स कंपनी के नकली तार और स्विच, मैनपुरी में पुलिस ने पकड़ा माल; व्यापारी पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाजार में बिक रहे हैवेल्स कंपनी के नकली तार और स्विच, मैनपुरी में पुलिस ने पकड़ा माल; व्यापारी पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 13 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार
दुकान से नकली हैवेल्स ब्रांड के 1 एमएम वायर के 25 बंडल, चार खाली पैकेजिंग कार्टन बॉक्स तथा 30 क्यूआर स्टीकर बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया। नमूने अलग कर जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
मैनपुरी में पकड़ा हैवेल्स का नकली सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में नकली हैवेल्स कंपनी के उत्पादों की बिक्री का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रिक दुकान से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है।
मैसर्स हैवेल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के अधिकृत अधिकारी दीप सिंह निवासी बजरहा पूर्व चौबेपुर कानपुर ने 12 मई को थाना करहल में शिकायत की थी। बताया था कि क्षेत्र में कंपनी के नाम से नकली इलेक्ट्रिक सामान, पैकेजिंग बॉक्स, क्यूआर स्टीकर, वायर, स्विच व रेगुलेटर आदि की बिक्री की जा रही है। कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
शिकायतकर्ता और थाना पुलिस ने टीम गठित कर मोहल्ला बाजार स्थित पदम इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर छापा मारा। दुकान से नकली हैवेल्स ब्रांड के 1 एमएम वायर के 25 बंडल, चार खाली पैकेजिंग कार्टन बॉक्स तथा 30 क्यूआर स्टीकर बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया। नमूने अलग कर जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर करहल पुलिस ने दुकानदार सौरभ जैन निवासी मोहल्ला संघईयान करहल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें-Prateek Yadav Death: राजनीति से दूर क्यों रहे प्रतीक, पत्नी अपर्णा को भी रोका; जानें अखिलेश से कैसा था रिश्ता
Trending Videos