सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   FIR lodged in case of attempted rape of student

Mainpuri News: छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of attempted rape of student
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में स्कूल जा रही एक 12 वर्षीय अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ आरोपियों ने आपत्तिजनक शर्त रखी। छात्रा के साथ झाड़ियों में दुष्कर्म की कोशिश की। अह आरोपी मामला दफा करने का दबाव बना रहे रहे है, मना करने पर जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बुधवार देर रात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 13 फरवरी को 12 वर्षीय पुत्री स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव सरैया निवासी मिलाप सिंह यादव ने पुत्री को रोक लिया और कहा कि उसके साथ चले, वह 500 रुपये देगा। आरोपी पुत्री को झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी के इरादे भांपकर पुत्री वहां से भाग निकली, घर आने के बाद वह चुप रहने लगी। दो दिन बाद घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जब शिकायत की तो आरोपी भाई महीपाल ने कहा कि यह तो छोटी बात है, मामले को दफा करो। सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos

-----


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed