{"_id":"6a7c68b9ef591247e80f3c79","slug":"four-accused-arrested-for-stealing-devotees-mobile-phones-at-ujjain-mahakal-temple-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; 32 फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों के मोबाइल फोन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; 32 फोन बरामद
Wed, 12 Aug 2026 06:18 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:18 PM IST
सार
चोरों से बरामद अधिकतर फोन उज्जैन के महाकाल मंदिर से पार किए गए हैं। गिरोह में चार लोग हैं, जो मोबाइल फोन बेच कर मिलने वाले रुपये को वह लोग आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के महाकाल मंदिर में आने वाले भक्तों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32 मोबाइल फोन, कार और तमंचा बरामद किया गया है। बुधवार को एसपी सिटी ने कार्रवाई की जानकारी दी।
थाना एलाऊ पुलिस ने मंगलवार रात को गदाईपुर चौराहे से कार से चार संदिग्धों को चोरी के 32 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा कारतूस भी मिले। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को सूचना मिली कि गदाईपुर चौराहे पर कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर संदिग्ध कार खड़ी है। इसके बाद कार की घेराबंदी कर कार में सवार चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान कार से 32 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ पर युवकों ने अपने नाम अनुज उर्फ छोटू निवासी टापा पैंठ जलेसर रोड थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद, उमेश निवासी श्रीपाल काॅलोनी रैपुरा रोड थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, विष्णु निवासी गांव दिनावली थाना अवागढ़ जनपद एटा और सतेंद्र निवासी गांव इटौरा थाना मटसेना जनपद फिरोजाबाद बताया।
पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि वे लोग मोबाइल फोन चोरी करते हैं और अधिकतर फोन उज्जैन के महाकाल मंदिर से पार किए हैं। बरामद सभी मोबाइल फोन वहीं से चोरी किए गए हैं। उनके गिरोह में चार लोग हैं, मोबाइल फोन बेच कर मिलने वाले रुपये को वह लोग आपस में बांट लेते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पेशेवर अपराधी हैं अनुज, विष्णु और उमेश
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार सदस्यों में उमेश, विष्णु और उमेश पेशेवर अपराधी हैं। अनुज पर गैंगस्टर, चोरी, जानलेवा हमला सहित 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, विष्णु पर सात और उमेश पर भी 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लोग पहले भी जेल जा चुके हैं।